Shruti Haasan का प्यार पर बयान, 'कितने बॉयफ्रेंड हैं' पूछने वालों को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप्स और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें कीं. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जीवन में किसी भी चीज़ का पछतावा नहीं है.

Shruti Haasan (Photo Credits: Intagram)

‘Which Number Boyfriend Is This’: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप्स और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें कीं. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जीवन में किसी भी चीज़ का पछतावा नहीं है. हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ करीबी लोगों को अनजाने में दुख पहुंचाया, जिसके लिए वह आज भी माफी मांगती हैं. जब श्रुति से रिलेशनशिप्स को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या उन्हें अपने किसी फैसले पर पछतावा है, तो उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को दुख पहुंचाने के अलावा मुझे कुछ भी री-डू करने की ज़रूरत नहीं लगती. बाकी सब कुछ मैंने पूरी ईमानदारी से जिया है."

श्रुति ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो अक्सर पूछते हैं, "अब कौन सा बॉयफ्रेंड है?" इस पर उन्होंने कहा, "लोग इसे नंबर के तौर पर देखते हैं, लेकिन मेरे लिए यह उन बारों की गिनती है जब मैं उस प्यार को हासिल नहीं कर पाई जिसकी मुझे चाहत थी. इसलिए मुझे इस पर शर्म नहीं आती, हां, थोड़ी तकलीफ जरूर होती है क्योंकि मैं भी इंसान हूं."

श्रुति ने आगे कहा कि जब कोई रिश्ता खत्म होता है तो वह अपने पार्टनर को दोष नहीं देतीं. उन्होंने समझाया कि दो लोग एक ही वक्त पर और एक ही तरह से बदल नहीं सकते. खुद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह रिश्तों में वफादार और सच्ची रही हैं और अगर उन्होंने किसी को चुनना नहीं चाहा तो उन्हें किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं महसूस होती.

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्मों 'वीरा सिम्हा रेड्डी', 'वाल्टेयर वीरय्या', 'द आई', 'हाय नन्ना' और 'सालार: पार्ट 1 – सीज़फायर' में नजर आई थीं. आने वाले समय में वह लोकेश कनगराज की 'कूली', एच विनोथ की 'जना नायकन' और मायस्किन की 'ट्रेन' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी. इसके अलावा, वह प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही 'सालार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम' में भी अपने किरदार को दोहराएंगी.

Share Now

\