बॉलीवुड

फिल्म 'साहो' से रोमांटिक तस्वीर हुई लीक, आंखों में आंखे डाले नजर आए प्रभास और श्रद्धा कपूर

'बाहुबली' सीरीज के बाद अभिनेता प्रभास (Prabhas) देशभर में काफी पॉपुलर हो गए हैं. अब दर्शकों को उनकी फिल्म 'साहो' (Saaho) का इंतजार है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी अहम भूमिका में है.

फिल्म 'साहो' से रोमांटिक तस्वीर हुई लीक, आंखों में आंखे डाले नजर आए प्रभास और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और प्रभास (Photo Credits: Twitter)

'बाहुबली' सीरीज के बाद अभिनेता प्रभास (Prabhas) देशभर में काफी पॉपुलर हो गए हैं. अब दर्शकों को उनकी फिल्म 'साहो' (Saaho) का इंतजार है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी अहम भूमिका में है. फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है.  तस्वीर में श्रद्धा हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और प्रभास भी काफी हैंडसम लग रहे हैं. दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखें हैं.

लीक हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर और प्रभास एक दूसरे की आंखो में देख रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब प्रभावित करेगी. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि सेट पर किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग चल रही थी.

यह भी पढ़ें:- श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'साहो' का टीजर, प्रभास संग करेंगी जबरदस्त एक्शन, देखें वीडियो

आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैसे सितारें भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. टी-सीरीज और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत 'साहो' का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं. वामसी, प्रमोद और विक्रम ने इस फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).