सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार हुई रिलीज, थियेटर्स के बाहर फैंस का लगा मेला

इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे. जबकि फिल्म को डायरेक्ट किया है ए.आर. मुर्गदास ने.

दरबार देखने के लिए लोगों की भीड़ (Photo Credits: Twitter)

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की नई फिल्म दरबार (Darbar) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. रिलीज के साथ ही रजनीकांत के फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. तो वहीं मेकर्स ने भी फैंस के उत्साह को भुनाने के लिए पूरी दुनिया में इस 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. जबकि अकेले इंडिया में ही ये फिल्म 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई हैं. फिल्म को लेकर लोगों के बीच इस जबरदस्त उत्साह को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म कमाई के कई नए रिकार्ड्स बना सकती हैं. कई क्रिटिक्स ने अनुमान लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन 200 करोड़ से उपर की कमाई कर सकती है.

ट्विटर पर भी दरबार को लेकर लोगों का जोश काफी देखने को मिल रहा है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस सुबह से ही थियेटर्स के बाहर लाइन लगाते नजर आए. तो वहीं कई जगहों पर फिल्म की कामयाबी के लिए पूजा होती भी दिखाई दी, महाराष्ट्र से लेकर चेन्नई तक सोशल मीडिया पर दरबार को लेकर फैंस का जोश देखने को मिल रहा है.

आपको बता दे कि इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे. जबकि फिल्म को डायरेक्ट किया है ए.आर. मुर्गदास ने. जिन्होंने आमिर खान की फिल्म गजनी को भी डायरेक्ट किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट