मनोरंजन

Rajinikanth Health Update: स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए आज अस्पताल में ही रहेंगे रजनीकांत, उपचार में जुटे हैं डॉक्टर्स

साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर रजनीकांत को बीते दिनों ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती अकराय गया था जिसके बाद अब खबर आई है कि आज का दिन भी उन्हें अस्पताल में ही गुजारना होगा.

Rajinikanth Health Update: स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए आज अस्पताल में ही रहेंगे रजनीकांत, उपचार में जुटे हैं डॉक्टर्स
रजनीकांत (Photo Credits: Facebook)

Rajinikanth Health Update: साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर रजनीकांत को बीते दिनों ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद अब खबर आई है कि आज का दिन भी उन्हें अस्पताल में ही गुजारना होगा. उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उनके रक्तचाप में काफी बदलाव देखा जा रहा है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में रखा गया है. मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, रजनीकांत को आज डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत का ब्लड प्रेशर अब भी बढ़ा हुआ है और इसलिए उन्हें डिस्चार्ज करने को लेकर डॉक्टर्स कल फैसला लेंगे. फिलहाल उनकी और टेस्ट्स कराई जाएंगी जिससे ये पता लगाया जा सके कि उनके ब्लड प्रेशर में ये बदलाव किन कारणों के चलते हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajinikanth Health Update: अस्पताल में रात गुजारेंगे रजनीकांत, उनकी तबीयत स्थिर

रजनीकांत हैदराबाद के अप्लोलो अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, यहां वो अपनी एक फिल्म के लिए शूट कर रहे थे जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उल्लेखनीय है कि इसी फिल्म के सेट के कुछ कर्मचारियों को हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद एक्टर की भी कोविड-19 टेस्ट कराई गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).