Jailer Teaser: Rajinikanth के 72वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ ‘जेलर’ का टीजर, थलाइवा का दिखा दमदार स्वैग (Watch Video)
सन टीवी (Photo Credits: Instagram)

Jailer Teaser: रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज थलाइवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नहीं थक रहे हैं. इस खास मौके पर जेलर के मेकर ने रजनीकांत स्टारर आगामी फिल्म जेलर का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में रजनीकांत का दमदार स्वैग देखने मिल रहा है. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा डायरेक्टेड जेलर अगले साल 2023 में 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखें जेलर का टीजर: