रजनीकांत के फैन्स ने पार की दीवानगी की सारी हदें, 'पेटा' की रिलीज पर थिएटर में की शादी, देखें Video
सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) की फिल्म 'पेटा' (Peta) आज सिमेनाघरों में रिलीज हो गई है. रजनीकांत की हर फिल्म की तरह उनके फैन्स 'पेटा'को देखने के लिए भी काफी उत्साहित थे
सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) की फिल्म 'पेटा' (Petta) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रजनीकांत की हर फिल्म की तरह उनके फैन्स 'पेटा'को देखने के लिए भी काफी उत्साहित थे. आज का दिन उनके फैन्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. सिनेमाघरों में जश्न मनाया जा रहा है. कहीं पटाखें फोड़े गए तो कहीं ढोल नगाड़ो के साथ रजनीकांत की इस फिल्म का स्वागत किया गया. एक जोड़े ने तो दीवानगी की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने कुछ ऐसा किया जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है.
रजनीकांत के दो फैन्स ने थिएटर में शादी रचाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित उस जोड़े की शादी करा रहे हैं.
Truly Rajinified! 😅 A couple/@rajinikanth fans getting married at Woodlands theatres in Chennai! #PettaParaak pic.twitter.com/keZ8irjINU
— Sreshtha Tiwari (@SreshthaTiwari) January 10, 2019
And Rajini fans get married at woodlands theatre Chennai the day #Petta releases #PettaParaak pic.twitter.com/IHl8yzlER7
— Shalini Lobo (@shalinilobo93) January 10, 2019
यह भी पढ़ें:- सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा बयान-PM मोदी 10 लोगों की तुलना में ज्यादा है मजबूत
आपको बता दें कि फिल्म 'पेटा' में रजनीकांत के अलावा विजय सेथुपथी, तृषा कृष्णनन, शशिकुमार और सिमरन बॉवी जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म का क्लैश अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' से हुआ है. अब देखना होगा कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म बड़े पर्दे पर कैसा प्रदर्शन करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

