Oscars Nominations 2023: SS Rajamouli की RRR ने रचा इतिहास, Naatu Naatu गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में Oscars के लिए हुआ नामांकित
आरआरआर का 'नाटू नाटू' सॉन्ग (Photo Credits: Instagram)

Oscars Nominations 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने आज इतिहास रच दिया है. फिल्म का गाना नाटू नाटू गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में Oscars के लिए नामांकित हो गया है. आरआर मूवि ट्विटर हैंडल के जरिए राजामौली ने खुशी जाहिर की है. ऑस्कर 2023 के लिए मंगलवार को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन की घोषणा की गई.  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद अब आरआरआर ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई है. फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है.