मनोरंजन

ओड़िया फिल्मों के मशहूर एक्टर बिजय मोहंती को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती

ओड़िया फिल्मों के मशहूर अभिनेता और फिल्म जगत के वेटरन एक्टर बिजय मोहंती को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. पिछले महीने वो अपनी बेटी से मिलने हैदराबाद गए हुए थे.

ओड़िया फिल्मों के मशहूर एक्टर बिजय मोहंती को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती
बिजय मोहंती (Photo Credits: Instagram)

ओड़िया फिल्मों के मशहूर अभिनेता और फिल्म जगत के वेटरन एक्टर बिजय मोहंती (Bijay Mohanty) को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. पिछले महीने वो अपनी बेटी से मिलने हैदराबाद (Hyderabad) गए हुए थे. 26 मई, मंगलवार को उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भेज दिया गया.

बिजय की पत्नी तन्द्रा रे (Tandra Ray) ने बताया कि वो अपना हेल्थ चेकअप के लिए गए थे जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू (ICU) वॉर्ड में भेजा गया और फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by You, Me & Cinema (@youme.cinema) on

ये भी पढ़ें: क्राइम पेट्रोल फेम एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता की मौत से बेहद दुखी हुए करण कुंद्रा, कहा- अभी तो तुम्हारे आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिजय फिल्म जगत के साथ ही राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं. उन्होंने 2014 के आम चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस जॉइन किया था. इसके बाद हाल ही में उन्होंने ये कहकर अपना इस्तीफा दे दिया कि अब वो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).