जुड़वा बच्चों के अम्मा-अप्पा बनें Nayantara-Vignesh, पैरेंट्स ने न्यू बॉर्न बेबी के नाम भी कर दिए रिवील (See Pics)
साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के फैंस के लिए खुशखबरी है. अभिनेत्री ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उनके पति निर्देशक विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
Nayanthara And Vignesh Shivan Welcome Twin Sons: साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के फैंस के लिए खुशखबरी है. अभिनेत्री ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उनके पति निर्देशक विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. विग्नेश ने अपने ऑफिसियल ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें विग्नेश अभिनेत्री नयनतारा के साथ अपने जुड़वा बेटों के नन्हें पैरों पर किस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपने बेटों का नाम भी रिवील किया है. उन्होंने अपने बेटों का नाम उयिर और उलगम रखा है. उयिर का मतलब है जिंदगी और उलगम का मतलब है दुनिया. Rekha Birthday Special: बड़े पर्दे पर Rekha और Amitabh को रोमांस करते देख रो पड़ीं थीं जया बच्चन, जानिए असल कहानी
विग्नेश ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, नयन और मैं बन गए हैं अम्मा और अप्पा..हम धन्य हैं...जुड़वां बच्चे लड़के. हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद हमें 2 ब्लेस्ड बच्चों के रूप में मिला है. हमें आपके आर्शीवाद की जरूरत है. उयिर & उलगम.
View this post on Instagram
बता दें कि नयनतारा और शिवन कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 9 जून को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 5 स्टार होटल में शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी में रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, शाहरुख खान, सूर्या, अजित, कार्थी, विजय सेतुपति और सामंथा रूथ प्रभु सहित फिल्म जगत की अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

