Malayam TV Actor Sabari Nath Passes Away: टीवी एक्टर सबरी नाथ का हुआ निधन, बैडमिंटन खेलते समय आया हार्ट अटैक
मलयालम टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर सबरी नाथ का निधन हो गया है. गुरुवार की रात को अरुविक्कारा स्थित अपने घर पर बैडमिंटन खेलते समय उन्हें दिला का दौरा पड़ा जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े.
Malayam TV Actor Sabari Nath Passes Away: मलयालम टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर सबरी नाथ का निधन हो गया है. गुरुवार की रात को अरुविक्कारा स्थित अपने घर पर बैडमिंटन खेलते समय उन्हें दिला का दौरा पड़ा जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजनों ने उन्हें फौरन तिरुवनंतपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया. वो 45 वर्ष के थे.
मलयालम टीवी चैनल्स पर वो काफी मशहूर थे. वो टीवी शो 'स्वामी अय्यप्पन', 'Padatha Paingili', 'सगरम साक्षी' और 'प्रणयिनी' में नजर आ चुके हैं. सबरी के परिवार में उनकी पत्नी शांति और उनकी दो बेटियां हैं.
ये भी पढ़ें: Sharbari Dutta Dies at 63: मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का हुआ निधन, कोलकाता स्थित घर में ली अंतिम सांस
उनकी इस धक्कादायक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कई सारे टीवी और फिल्म कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है. बताया जा रहा है कि एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ वो एक प्रशिक्षित बैडमिंटन प्लेयर थे. उनकी मौत को लाकर दुख व्यक्त करते हुए उनके फैंस सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

