मनोरंजन

12 दिन में महेश बाबु की 'भारत एएन नेनु' ने कमाए 192.74 करोड़

'भारत एएन नेनु' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 161 करोड़ रुपये की कमाई के बाद भी दूसरे सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है

12 दिन में महेश बाबु की 'भारत एएन नेनु' ने कमाए 192.74 करोड़
दर्शकों को खूब पसंद आ रही है महेश बाबु की यह फिल्म (File Image)

मुंबई : सुपरस्टार महेश बाबू की हालिया फिल्म 'भारत एएन नेनु' की रिलीज के पहले सप्ताह में 161 करोड़ रुपये की कमाई के बाद भी दूसरे सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है. 'भारत एएन नेनु' ने महज 12 दिनों में 192.74 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म अमेरिका में भी 35 लाख डॉलर की कमाई कर चुकी हैं. फिल्म ने अकेले चेन्नई में 1.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

'भारत एएन नेनु' को कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया.

कयास लगाए जा रहे है कि दो सप्ताह में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पारकर तेलुगू सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है.

फिल्म में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2018 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).