देश

लोकसभा चुनाव 2019: रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई, किया ये स्पेशल ट्वीट

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के रुझान सामने आ चुके हैं. केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के आने की संभावना है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2019: रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई, किया ये स्पेशल ट्वीट
रजनीकांत और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के रुझान सामने आ चुके हैं. केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के आने की संभावना है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं. सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जीत की शुभकामानाएं दी हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि, "रेस्पेक्टेड डियर नरेंद्र मोदी जी, मैं आपको जीत की बधाई देना चाहता हूं, आपने कर दिखाया. गॉड ब्लेस."

रुझानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि, "सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत." उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर जीत प्राप्त की है. एक नजर डालिए पीएम मोदी के ट्वीट पर:-

यह भी पढ़ें:- चुनाव में हारे प्रकाश राज का ट्वीट हुआ Viral, कहा- मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है

आपको बता दें कि रुझानों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय वाराणसी सीट पर 3, 50,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. उनकी  टक्कर कांग्रेस के अजय राय और महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव से है. इस सीट से उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है. अगर एनडीए की बात करें तो इस समय उनको 341 सीटों पर बढ़त हासिल है. वहीं दूसरी तरफ यूपीए 77 सीटों पर आगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).