Kantara 2: कांतारा के 100डे सेलिब्रेशन का जश्न मनाते हुए ऋषभ शेट्टी ने किया फिल्म के प्रीक्वल का ऐलान, अगले साल रिलीज होगी फिल्म
ऋषभ शेट्टी ने कहा, सर्वशक्तिमान दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस खास मौके पर कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा कर रहा हूं. आपने जो देखा है वह वास्तव में पार्ट 2 है, पार्ट 1 अगले साल आएगा.
Kantara 2: ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा' ने असल मायने में लोगों के दिलों को छुआ है और फिल्म की जबरदस्त सफलता इस बात की गवाही है. महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ की भारी भरकम कमाई की, बल्कि इस फिल्म को बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर अलग अलग जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने साराहा और तारीफ की है. यही नही कांतारा 2022 की एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी और साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर अपनी सफलता की नई मिसाल कायम की.
जबकि दर्शक अब भी कांतारा को लेकर पूरे जोश में हैं, इसके सीक्वल की अफवाहें भी चारों ओर छाई हुई थी, जिससे दर्शकों का उत्साह अगले लेवल तक बढ़ गया. फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल की घोषणा का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म के प्रीक्वल का ऐलान कर दिया है.
View this post on Instagram
हाल ही में कांतारा ने 100 दिन पूरे किए हैं और फिल्म के इस उल्लेखनीय सफर को मार्क करते हुए फिल्म की टीम ने इसे सेलिब्रेट किया. इसी खास मौके पर फिल्म के लेखक, अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी कांतारा के सीक्वल के बारे में बोलते नजर आए. उन्होंने कहा, हम बहुत खुश और उन दर्शकों के लिए आभारी हैं जिन्होंने कांतारा को अपार प्यार और समर्थन दिया और इस सफर को आगे बढ़ाया, सर्वशक्तिमान दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस खास मौके पर कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा कर रहा हूं. आपने जो देखा है वह वास्तव में पार्ट 2 है, पार्ट 1 अगले साल आएगा.
एक्टर ने आगे कहा, जब मैं कांतारा की शूटिंग कर रहा था तो यह विचार मेरे दिमाग में आया क्योंकि कांतारा के इतिहास में इसकी गहराई अधिक है, और जहां तक राइटिंग पार्ट की बात करें, तो फिलहाल हम उस पर और ज्यादा काम कर रहे हैं. क्योंकि रिसर्च अब भी जारी है, इसलिए फिल्म की डिटेल के बारे में कुछ भी खुलासा करना बहुत जल्दबाजी होगी.
कांतारा के प्रीक्वल का निर्माण होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदुर और चालुवे गौड़ा द्वारा किया जाएगा, इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे।
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

