कार एक्सीडेंट में घायल हुई कन्नड़ अभिनेत्री रोहिनी सिंह, अस्पताल में चल रहा है इलाज
रोहिनी सिंह डायरेक्टर राजेंद्र सिंह बाबू की बेटी और एक्टर आदित्या की बहन है. उन्होंने साल 2011 में फिल्म कंतीरावा से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था.
कन्नड़ एक्ट्रेस रोहिनी सिंह (Kannada actress Rohini Singh) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल इस एक्ट्रेस की कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट (Car Accident) हुआ है. चलते उन्हें काफी चोटें हैं और अब उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 जुलाई रोहिनी सिंह अपनी दोस्त अर्पिता के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी. बैंगलोर के पार मवाल्लिपुरा के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ़्तार कार एक पेड़ से जा टकराई. इस घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि गाडी में सवार सभी लोगों को कई फ्रैक्चर आए हैं.
इस घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनका इलाज कराने के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उनकी स्थिति अभी स्थिर है और उम्मीद की जा रही है कि वो अगले 1 या 2 हफ्ते में अस्पाल से डिस्चार्ज हो सकती हैं.
आपको बता दे कि रोहिनी सिंह डायरेक्टर राजेंद्र सिंह बाबू की बेटी और एक्टर आदित्या की बहन है. उन्होंने साल 2011 में फिल्म कंतीरावा से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था. रोहिनी जल्द ही बतौर डायरेक्टर भी एक फिल्म बनाने जा रही थी लेकिन कुछ कारणों से फिल्म पूरी नहीं हो सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

