कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड, फैंस हुए हैरान
खबर के मुताबिक कल अभिनेता ने अपने होमटाउन में खुदख़ुशी कर ली. हालांकि उनके इस कदम के पीछे का कारण साफ़ नहीं हो पाया है. उनके निधन की खबर से सभी को लोग हैरान है.
कर्नाटक (Karnataka) राज्य के जाने माने टीवी एक्टर सुशील गौड़ा (Susheel Gowda) ने सुसाइड कर लिया. सुशील ने अपने होमटाउन मंड्या में खुदख़ुशी कर ली है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कल अभिनेता ने अपने होमटाउन में खुदख़ुशी कर ली. हालांकि उनके इस कदम के पीछे का कारण साफ़ नहीं हो पाया है. उनके निधन की खबर से सभी को लोग हैरान है. महज 30 साल की उम्र में एक्टर ने कई टीवी शो में काम किया. वो लोगों के बीच अपने काम से काफी पॉपुलर रहे थे. एक्टिंग करने के अलावा वो एक फिटनेस ट्रेलर भी थे.
उनके निधन की खबर सामने के बाद अभिनेता दुनिया विजय ने अपने फेसबुक में लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया. एक्टर ने लिखा कि जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मुझे वो एक हीरो जैसा लगा, उसकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो दुनिया से चला गया. कोई भी समस्या हो सुसाइड उसका समाधान नहीं हो सकता है. मुझे लग रहा है मरने वालों का सिलसिला इस साल खत्म नहीं होने वाला है. ये सिर्फ कोरोना के कारण नहीं है बल्कि लोग भरोसा खोते जा रहे हैं क्योंकि जॉब नहीं है जो जिंदगी में उन्हें आगे बढाए. आज वक्त में मजबूत बने रहना बेहद जरूरी हो गया है.
'ಸಲಗ' ಚಿತ್ರದಲ್ಲಿ ಒಂದು ಒಳ್ಳೆಯ ಪೊಲೀಸ್ ಪಾತ್ರವಿದೆ. ಅದನ್ನು ಒಬ್ಬ ಸ್ಫುರದ್ರೂಪಿ ಹುಡುಗ ನಿರ್ವಹಿಸಿದ್ದ. ಆತನ ಹೆಸರು ಸುಶೀಲ್ ಅಂತ....Posted by Duniya Vijay on Wednesday, July 8, 2020
आपको बता दे कि सुशील गौड़ा फिल्म सलगा में एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने जा रहे थे. इस फिल्म में दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

