Jailer 2: 'जेलर' के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म के सीक्वल को किया कंफर्म, रजनीकांत के साथ दिखाई देंवे थलपति विजय
Rajinikanth and Actor Viajy (Photo Credits: Wikipedia and Commons)

Jailer 2: ब्लॉकबस्टर जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'जेलर 2' की पुष्टि की है, जिससे दक्षिण भारतीय फिल्म बिरादरी में उत्साह की लहर दौड़ गई है.  साथ ही रजनीकांत और थलपति विजय के फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. दिलीपकुमार ने दक्षिण सिनेमा के दो सबसे बड़े आइकन, थलाइवा रजनीकांत और थलपति विजय को एक साथ लाने का ऐलान किया है. इस खबर से प्रशंसक और उद्योग के अंदरूनी लोग बहुत उत्सुक हैं क्योंकि यह खबर एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करती है.