मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं इसमें कोई प्रगति नहीं देखता

सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि उन्हें अपने अभिनय में कोई प्रगति नहीं दिख रही है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप जितना अधिक काम करते हैं, उतना अधिक आत्मविश्वास आपको मिलने लगता है. अपनी आगामी फिल्म 'दरबार' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस दिग्गज अभिनेता ने कहा मुझे अपने अभिनय में कोई प्रगति नहीं दिख रही है.

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं इसमें कोई प्रगति नहीं देखता
रजनीकांत (Photo Credits: IANS)

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का कहना है कि उन्हें अपने अभिनय में कोई प्रगति नहीं दिख रही है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप जितना अधिक काम करते हैं, उतना अधिक आत्मविश्वास आपको मिलने लगता है. अपनी आगामी फिल्म 'दरबार' (Darbar) के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस दिग्गज अभिनेता ने कहा मुझे अपने अभिनय में कोई प्रगति नहीं दिख रही है.

अपने करियर की शुरुआत में हम सभी थोड़े शर्मीले और घबराए हुए होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप अधिक काम करते जाते हैं, यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करता जाता है. मुझे लगता है कि अभिनय मुख्यत: निर्देशक और वह किस तरह एक कलाकार से कला को खींचकर बाहर निकालता है, इस पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: कभी कुली और बस कंडक्टर रह चुके रजनीकांत ऐसे बने दक्षिण भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार

रजनीकांत के साथ इस मौके पर फिल्म में उनके सह-कलाकार सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर, फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुर्गदास, सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और गायक अरमान मलिक भी मौजूद थे. रजनीकांत-नयनतारा अभिनीत फिल्म 'दरबार' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).