रिकी केज और नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Instagram/PTI)
Grammy Awards 2023: रिकी केज ने सोमवार को उस वक्त इतिहास रच दिया, जब उन्होंने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया. इस खास मौके को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और भी खास बना दिया. मोदी ने रिकी को बधाई दी है. नरेंद्र मोदी ने रिकी केज को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए लिखा, बधाई हो रिकी केज एक और उपलब्धि के लिए. आपके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं. आपको बता दें रिकी को यह ग्रैमी अवॉर्ड उनके नवीनतम एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए मिला है.
Congratulations @rickykej for yet another accomplishment. Best wishes for your coming endeavours. https://t.co/mAzRw3Yoqg
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2023











QuickLY