‘Game Changer’ Teaser: राम चरण की पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा ‘गेम चेंजर’ का टीजर हुआ रिलीज, 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
एस शंकर की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का टीज़र 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया. इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण राम चरण की बहुप्रतीक्षित भूमिका है, जो अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है.
‘Game Changer’ Teaser: एस शंकर की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का टीज़र 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया. इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण राम चरण की बहुप्रतीक्षित भूमिका है, जो अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है. साथ ही, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की वापसी भी इस फिल्म में हो रही है, जो इस बार तेलुगु सिनेमा में नज़र आएंगी.
टीज़र लगभग एक मिनट 31 सेकंड का है और इसमें राम चरण का एक किरदार 'राम' के रूप में दिखाया गया है. इस किरदार को एक अच्छे इंसान के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन जब आप इसे गुस्से में लाते हैं, तो इसका दूसरा रूप सामने आता है. टीज़र में एक्शन सीक्वेंस की झलक भी दिखाई गई है, जहां राम चरण के अलग-अलग अवतार देखे जा सकते हैं. कॉलेज स्टूडेंट से लेकर फॉर्मल लुक, कैजुअल आउटफिट और पारंपरिक पहनावे में राम चरण का लुक फिल्म की स्टोरी को पूरी तरह से रहस्यमय बनाता है.
'गेम चेंजर' टीजर:
हालांकि टीज़र में फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि राम चरण के फैंस इस टीज़र को देखकर बहुत उत्साहित हो जाएंगे. 'गेम चेंजर' 10 जनवरी 2025 में रिलीज़ होने वाली है, और इसकी सस्पेंस और एक्शन पैक्ड कहानी दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

