मनोरंजन

Devara Part 1 Song Dheere Dheere: 'देवारा' के गाना 'धीरे धीरे' गाने में दिखी जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म (Watch Video)

जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का दूसरा गाना ‘धीरे-धीरे’ रिलीज हो गया है. इस गाने में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

Devara Part 1 Song Dheere Dheere: 'देवारा' के गाना 'धीरे धीरे' गाने में दिखी जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म (Watch Video)

Devara Part 1 Song Dheere Dheere: जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का दूसरा गाना ‘धीरे-धीरे’ रिलीज हो गया है. इस गाने में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत निर्देशन में बना यह गाना शिल्पा राव की मधुर आवाज़ में है. गाने में जान्हवी कपूर पारंपरिक अवतार में नज़र आ रही हैं, जबकि जूनियर एनटीआर कैज़ुअल लुक में हैं. दोनों की बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. बॉस्को मार्टिस के कोरियोग्राफी ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं.

‘धीरे-धीरे’ एक प्यारा सा रोमांटिक नंबर है जो सुनते ही दिल को छू लेता है. जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को काफी पसंद आ रही है. उम्मीद है कि यह गाना जल्द ही चार्टबस्टर बन जाएगा. फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को रिलीज़ होगी.

धीरे धीरे ट्रैक

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).