मनोरंजन

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही सोनम कपूर की यह तस्वीर फेक है या रियल ?

सोनम कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. अगर आप सब सोच रहे हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या खास है तो आपको बता दें की इस फोटो में सोनम को अपने रिसेप्शन के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही सोनम कपूर की यह तस्वीर फेक है या रियल ?
सोनम कपूर (Photo Credits : Instagram)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई के महीने में शादी के बंधन में बंध गए थे. हाल ही में Vogue मैगजीन ने सोनम की शादी, रिसेप्शन और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें जारी की थी. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. सोनम ने अपनी शादी की इन तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इनके अलावा सोनम कपूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. अगर आप सब सोच रहे हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या खास है तो आपको बता दें कि इस फोटो में सोनम को अपने रिसेप्शन के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है.

अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह तस्वीर फेक है या रियल. सोनम कपूर के फैन क्लब पेज पर इस तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमें सोनम लगभग टॉपलेस दिख रही हैं. यह तस्वीर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. अगर किसी ने फोटोशोप की मदद से सोनम की ऐसी तस्वीर बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है,तो यह बहुत ही शर्मनाक बात है.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का एक टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).