बॉलीवुड

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में सफेद टक्सीडो पहनकर 'बॉस लुक' में नजर आईं सोनम कपूर

फैशन के मामले में सोनम कपूर ने अपने फैन्स को कभी निराश नहीं किया. हाल ही में सोनम कान्स के रेड कार्पेट में नजर आईं जिनमें उनके हर एक लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में सफेद टक्सीडो पहनकर 'बॉस लुक' में नजर आईं सोनम कपूर
सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

फैशन के मामले में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने फैन्स को कभी निराश नहीं किया. हाल ही में सोनम कान्स के रेड कार्पेट में नजर आईं जिनमें उनके हर एक लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

अब कान्स में सोनम का चौथा लुक सामने आया है. इसमें वह रॉल्फ एंड रूसो (Ralph & Russo) के व्हाइट टक्सीडो में नजर आई. इस सफेद कलर के सूट में सोनम का 'बॉस' अंदाज सबके सामने आया.

सोनम ने इस सूट के साथ चोपार्ड कलेक्शन (Chopard Collection) का चयन किया है. वह एक हैवी नेकलेस और कानों में इयररिंग्स पहने हुए नजर आईं जिसे हरे रंग के पन्ने (रत्न) से बनाया गया है. सोनम इस ड्रेस के साथ सिंपल हेयर स्टाइल को चुनते हुए बालों में जूड़ा बनाया.

सोनम के इस व्हाइट कोट के पीछे से एक लंबी ट्रेल लगी हुई है. सोनम का यह लुक सभी को बेहद पसंद आया.

सोनम ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा : "यह फ्रेंच रिवेरा मुझ पर सूट कर रहा है..एक कस्टम कॉर्चर टक्सीडो में."

इस व्हाइट टक्सीडो लुक के अलावा भी सोनम ने इस बार के कान्स में अपने कुछ बेहतरीन लुक्स की तस्वीरों को शेयर किया है जिनमें चोपार्ड पार्टी के मॉडर्न महारानी लुक, प्रेस मीटिंग के लिए मिड नाइट ब्लू गाउन और येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई अपनी तस्वीर को भी शेयर किया. उनके इन लुक्स के बारे में आपका क्या विचार है?

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).