बॉलीवुड

परिवार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, 'रामायण' से है खास ताल्लुक

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया.

परिवार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, 'रामायण' से है खास ताल्लुक
(Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया. सोनाक्षी गायिकी रियलिटी शो इंडियन आयडल 10 के एक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने यह खुलासा किया.

सोनाक्षी शो के शीर्ष 10 प्रतिभागियों की गायकी से काफी प्रभावित हुईं.

एक प्रतिभागी इंदिरा दास की प्रस्तुति के बाद सोनाक्षी ने उनकी तारीफ की. इसके बाद इंदिरा की मां ने उनसे उनके बंगले के नाम के बारे में पूछा. इस पर सोनाक्षी ने कहा, "कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं. मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है."

उन्होंने कहा, "मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा. यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).