बॉलीवुड

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पर भड़की सिंगर सोना महापात्रा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भी लताड़ा

सिंगर सोना मोहापात्रा को फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर का किरदार पसंद नहीं आया. यही वजह है कि जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शाहिद कपूर के अभिनय की तारीफ की तो सोना ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पर भड़की सिंगर सोना महापात्रा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भी लताड़ा
सिंगर सोना मोहापात्रा (Image Credit: File)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ज्यादातर लोगों को शाहिद कपूर की ये फिल्म पसंद आ रही है. यही वजह है कि पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर 20 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म लोगों का शाहिद कपूर का अभिनय बेहद ही पसंद आया है. इसलिए सोशल मीडिया पर फिल्म की वाहवाही हो रही है. लेकिन कुछ लोगों को कबीर सिंह की कहानी से बेहद ही आपत्ति है.

सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) को भी फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार पसंद नहीं आया. यही वजह है कि जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष (National Commission of Women Chairperson) रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने कबीर सिंह देखने के बाद शाहिद कपूर के अभिनय की तारीफ की तो सोना ने उन्हें जमकर सुनाया. यह भी पढ़े: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' ने जीता फैंस दिल, पहले दिन की बंपर कमाई 

सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने ट्वीट करके लिखा कि क्या किसी ने महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी नोटिस नहीं की? या फिर सिर्फ इंटेंस ऐक्टिंग? यह बेहद ही डिस्टर्ब करने वाला है. आप तो नेशनल विमिन कमिशन की चेयर पर्सन है, ऐसे में सोचना पड़ रहा है कि जब बात देश में महिलाओं की स्थिति की आएगी तो हम सभी को आपने क्या उम्मीद करनी चाहिए. हालांकि रेखा शर्मा ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

इसके अलावा सोना मोहापात्रा ने एक्टर नकुल मेहता पर भी निशाना साधा जिन्होंने शाहिद की तारीफ में ट्वीट किया.

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंग तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).