स्टेज पर खड़ी रानू मंडल का गाना सुनना चाहते थे लोग, सिंगिंग सेंसेशन ने कहा- Omg, मैं भूल गई, देखें Viral Video
रानू मंडल का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि स्टेज पर उन्हें एक पत्रकार गाना गाने का आग्रह करती हैं. इसपर रानू पहले तो हां कहती हैं लेकिन इसके बाद कहती हैं कि वो गाना ही भूल गई हैं. Ra
Ranu Mondal Viral Video: इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पब्लिक इवेंट पर एक बार फिर उनके अंदाज को लेकर लोग उन्हें इंटरनेट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके तेवर को लेकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं. दरअसल, रानू हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी जहां स्टेज पर उन्हें एक पत्रकार ने गाना गाने का आग्रह किया. रानू से बातचीत के दौरान पत्रकार ने उनसे कुछ लाइन्स गुनगुनाने को कहा जिसके लिए पहले तो रानू मान गईं. ये भी पढ़ें: सेल्फी लेने पहुंची फैन पर भड़की रानू मंडल, कहा- ऐसे क्यों छू रही हो
इसके बाद रानू जब गाना गाने जाती हैं तो कुछ सोचकर कहती हैं, "ओ माय गॉड, मैं तो भूल गई." सोशल मीडिया पर रानू का ये वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने गानों की लाइन्स ही भूल जाती हैं.
इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद लोग उनपर मीम्स (Memes) बनाकर एक बार फिर उनकी हंसी उड़ा रहे हैं. आपको बता दें कि ये पहली दफा नहीं है जब रानू को इस तरह से ट्रोल किया जा रहा है. कुछ ही समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रानू अपनी एक फीमेल फैन पर इस लिए भड़क जाती हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें छुआ था.
ये भी पढ़ें: रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए अपने तेवर, Viral Video देखकर भड़के लोग
इसके बाद रानू का एक और वीडियो दकेह गया जिसमें वो मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करती हुई कह रही हैं कि उन्हें सुनाई नहीं दे रहा. इन वीडियो के चलते रानू को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया और उन्हें लोगों के मजाक का पात्र बनना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2019 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

