बॉलीवुड को आतिफ असलम की जरूरत : अमाल मलिक

पुलवामा आतंकी हमले के बाद ही पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया था. कई महीनों बाद अब सिंगर अमाल मालिक ने बयान देते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आतिफ असलम की जरूरत है.

अमाल मालिक और आतिफ असलम (Photo Credits: Twitter)

भारतीय फिल्म संगीतकार अमाल मलिक (Amaal Malik) ने एक ट्वीट में कहा है कि बॉलीवुड में पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम (Atif Aslam) की कमी महसूस हो रही है.

पाकिस्तान (Pakistan) के अखबार 'जंग' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा है कि बॉलीवुड को आतिफ असलम की कमी खल रही है और आतिफ अभी भी भारतीय संगीतकारों की पहली पसंद बने हुए हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि आतिफ असलम के एक भारतीय प्रशंसक ने ट्वीट किया, "कृपया आतिफ असलम पर से प्रतिबंध हटा लें. वह एक शानदार गायक और बेहतरीन इनसान हैं. हम बॉलीवुड में आतिफ असलम के गाने चाहते हैं."

इस ट्वीट से सहमति जताते हुए अमाल मलिक ने ट्वीट किया कि उन्हें भी आतिफ असलम की कमी महसूस होती है.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव चरम पर पहुंच गया था जिस दौरान आतिफ समेत तमाम पाकिस्तानी कलाकारों पर बॉलीवुड में काम करने पर पाबंदी लगा दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स