मनोरंजन

रणवीर-दीपिका की शादी तय होने पर एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने दिया यह रिएक्शन

दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी फैन्स को दी थी. इसके बाद हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा था.

रणवीर-दीपिका की शादी तय होने पर एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने दिया यह रिएक्शन
सिद्धार्थ माल्या, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: File Photo)

दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी फैन्स को दी थी. इसके बाद हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा था. फैन्स के अलावा कई सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी और अब दीपिका के रुमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने दीपिका के इन्स्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर दोनों की शादी को लेकर खुशी जताई है. सिद्धार्थ ने अपने कमेंट में किस वाले इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया है.

कहा जाता है कि दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशन कुछ महीनों तक ही चल पाया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. रिलेशनशिप के दौरान दीपिका कई दफा सिद्धार्थ के साथ आईपीएल के मैचों में नजर आती थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बता दें कि रविवार को रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग नोट शेयर किए थे. अंग्रेजी भाषा के साथ हिंदी भाषा में नोट जारी किया गया था. नोट में लिखा गया था कि, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है. इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं. बहुत सारा प्यार-दीपिका और रणवीर."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).