Shreya Ghoshal Baby: श्रेया घोषाल ने अपने बेबी बॉय का नाम रखा Devyaan Mukhopadhyaya, शेयर की Cute Family Photo
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपने बेबी बॉय की बेहद क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है. 22 माय, 2021 को श्रेया ने बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम देवयान मुखोपाध्याय रखा है.
Shreya Ghoshal Baby Name and Photo: बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपने बेबी बॉय की बेहद क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है. 22 माय, 2021 को श्रेया ने बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम देवयान मुखोपाध्याय (Devyaan Mukhopadhyaya) रखा है. सिंगर ने आज इंटरनेट पर अपनी क्यूट फैमिली फोटो पोस्ट करते हुए सभी को इसकी जानकारी दी है.
श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "पेश है देवयान मुखोपाध्याय. वो 22 मई को इस दुनिया में आए और हमेशा के लिए हमारी जिंदगी बदल दी. अपने जन्म की पहली झलक के साथ ही उन्होंने हमारे दिल को ऐसे प्यार से भर दिया जिसे एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए समझ सकते हैं. पवित्र, बेकाबू और अटूट प्यार."
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: फेमस सिंगर Shreya Ghoshal बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी
श्रेया के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिया मिर्जा, सोफी चौधरी, टोनी कक्कड़, विशाल मिश्रा समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी और उनकी इस तस्वीर पर अपना प्यार जताया.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से 2015 में शादी की थी. ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद ये शादी के बंधन में बंधे. सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने बंगाली परंपरा का पालन करते हुए शादी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

