टीवी

Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे की एंट्री से कांटेस्टेंट्स को लगेगा बड़ा झटका

बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदा को इस शो के हर पहलु से निपटने में महारथ हासिल है और ऐसे में इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करती नजर आएंगी

Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे की एंट्री से कांटेस्टेंट्स को लगेगा बड़ा झटका
शिल्पा शिंदे (Photo Credits: Facebook)

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' और भी धमाकेदार होने वाला है. इस शो के आनेवाले एपिसोड में सीजन 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे की एंट्री होगी. शिल्पा जिन्होंने इस शो के जरिए एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया था, अब इस शो पर जल्द ही नजर आनेवाली हैं. इस बात का खुलासा शिल्पा के करीबी सूत्रों ने किया है.

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, इस शो के मेकर्स अब यहां कुछ इंटरेस्टिंग तड़का लगाना चाहते थे और ऐसे में हाल ही में उन्होंने बिग बॉस मराठी की विजेता मेघा धड़े को शो में लाया. मेघा इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आईं. इसके बाद अब शिल्पा शिंदे को लाने की तैयारी की गई है. ये भी बताया गया कि घरवाले इस बात से बेखबर रहेंगे कि घर में शिल्पा सिर्फ एक मेहमान के रूप में आई हैं. अब शो में उनकी एंट्री से सभी चोंक जाएंगे.

आपको याद होगा कि किस तरह से शिल्पा ने सीजन 11 में बिग बॉस हाउस में खुद को मजबूत कांटेस्टेंट के रूप में पेश किया. शो में जिस तरह से उन्होंने किचन से लेकर आपसी रिश्तों को संभाला, इस बात से सभी बेहद खुश थे. साथ ही शो में विकास गुप्ता के साथ उनकी नोंक झोंक ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया.

अब शो के आनेवाले एपिसोड में शिल्पा को देखना सभी के लिए बेहद मजेदार होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).