बॉलीवुड

शमा सिकंदर ने मोनॉकनी में शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हिट हुआ उनका हॉट अंदाज

टीवी स्टार शमा सिकंदर अपने लेटेस्ट फोटो से लोगों की धड़कनों को तेज कर रही हैं. शमा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों से वह लोगों को अपना बोल्ड अंदाज दिखाती रहती हैं. हाल ही है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जेब्रा प्रिंट की मोनॉकनी में नजर आ रही हैं.

शमा सिकंदर ने मोनॉकनी में शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हिट हुआ उनका हॉट अंदाज
शमा सिकंदर (Photo Credit: Instagram)

Shama Sikander Photos: टीवी स्टार शमा सिकंदर अपने लेटेस्ट फोटो से लोगों की धड़कनों को तेज कर रही हैं. शमा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों से वह लोगों को अपना बोल्ड अंदाज दिखाती रहती हैं. हाल ही है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जेब्रा प्रिंट की मोनॉकनी में नजर आ रही हैं. शमा फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी फिट बॉडी इस तस्वीर में साफ नजर आ रही है. शमा ने मोनॉकनी के ऊपर श्रग पहना है और इसके साथ ही वह काफी स्टाइलिश पोज दे रही हैं. खुले बाल और स्लीपर्स में शमा एकदम कैजुअल मूड में दिखाई दे रही हैं.

इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “Trust the timing of your life.'' इस तस्वीर को कुछ समय में ही काफी लाइक्स मिल गए और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है. सोशल मीडिया पर शमा के फैंस की कमी नहीं है और उनकी तस्वीरों को ढेरों लाइक्स मिलते हैं.

देखें, शमा का इंस्टाग्राम पोस्ट...

 

View this post on Instagram

 

Trust the timing of your life....😇

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander) on

शमा ने ये मेरी लाइफ है, सीआईडी, काजल, मन में है विश्ववास, बाल वीर जैसे कई टीवी शो में काम किया है. विक्रम भट्ट की वेब सीरीज माया में वह सोनिया अरोड़ा के रोल में काफी पॉपुलैरिटी बटोर चुकी हैं. इस वेब सीरीज में शमा का काफी बोल्ड किरदार था. इस वेब सीरीज में उनकी काफी सराहना हुई थी.

इसके अलावा वह शॉर्ट फिल्म सेक्सोहोलिक में भी काम कर चुकी हैं. शमा ने मन, प्रेम अगन, बाइपास रोड, द कॉन्ट्रैक्ट जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

शमा सोशल मीडिया सेनसेशन हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर वह अपनी सेक्सी और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों को वायरल होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).