पूनम पांडे और शक्ति कपूर ने सॉन्ग 'सुगर बिस्किट' में की ऐसी हरकत, सामने आया बोल्ड वीडियो
पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ दिया अपना अब तक का सबसे हॉट वीडियो, इंटरनेट पर मचा तहलका
फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. इस फिल्म में शक्ति कपूर मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे के साथ नजर आएंगे. अब मेकर्स ने इस फिल्म का इरोटिक सॉन्ग 'सुगर बिस्किट' रिलीज किया है. बताना चाहेंगे कि पूनम और शक्ति का ये वीडियो बेहद हॉट है और बोल्डनेस से भरा हुआ है. ये भी कहा जा सकता है कि ये वीडियो पूनम पांडे के अब तक के सबसे बोल्ड वीडियोज में से एक है. इस गाने में शक्ति कपूर वहीं कर रहे हैं जिसके लिए वो मशहूर हैं. 66 वर्षीय शक्ति यहां पूनम पांडे के साथ रोमांस कर रहे हैं.
फिल्म का ये गाना, इसके बोल काफी इरोटिनेस से भरे हुए है वहीं पूनम पांडे ने इस गाने को अपने सेक्सी स्टाइल से और भी ज्यादा बोल्ड बनाती हुईं नजर आ रही हैं. इस फिल्म से शक्ति कपूर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. साथ ही इस फिल्म में उनके साथ पूनम पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
आपको बता दें कि यह फिल्म 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन शिवेंद्र दहिया ने किया है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उस्ताह बढ़ गया है. पूनम पांडे के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

