शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अस्पताल में भर्ती, जल्द ही दे सकते हैं फैन्स को खुशखबरी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जल्द ही अपने फैन्स को गुड न्यूज़ दे सकते हैं. सूत्रों की माने तो मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार शाम 4 बजे एडमिट किया गया है
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जल्द ही अपने फैन्स को गुड न्यूज़ दे सकते हैं. सूत्रों की माने तो मीरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार शाम 4 बजे एडमिट किया गया है. बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती हैं. पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थी कि मीरा इस हफ्ते अपने दूसरे बच्चें को जन्म दे सकती हैं. आपको बता दें कि मीरा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. साल 2016 में उन्होंने अपनी बेटी मीशा को जन्म दिया था. शाहिद और मीरा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक हैं.
शाहिद ने ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी थी कि वह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं. तकरीबन 2 महीने पहले मीरा की गोदभराई की रस्म का भी आयोजन किया गया था. इस रस्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी.
वैसे शाहिद और मीरा की बेटी मीशा का जन्म भी हिंदुजा अस्पताल में ही हुआ था. आज भी मीरा को उसी अस्पताल में एडमिट किया गया है.
अगर शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है. यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

