बॉलीवुड

शाहिद कपूर की कार्बन कॉपी है उनके बेटे जैन, एक्टर ने शेयर की हैरान करने वाली तस्वीर

शाहिद कपूर ने बेटे जैन संग अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि दोनों हुबहू एक जैसे दिखाई देते हैं. इस तस्वीर पर ईशान खट्टर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स ने भी कमेंट किया है.

शाहिद कपूर की कार्बन कॉपी है उनके बेटे जैन, एक्टर ने शेयर की हैरान करने वाली तस्वीर
शाहिद कपूर (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के करियर में अब मुफलिसी का दौर खत्म हो चुका हैं. फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) की कामयाबी ने एक बार फिर उन्हें बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की कतार में ला खड़ा किया हैं. यही वजह है कि शाहिद कपूर की प्रोफेशनल लाइफ (Professional Life) के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी रहती हैं. तो वहीं शाहिद कपूर अपने फैंस (Fans) से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. ऐसे में शाहिद कपूर ने बेटे जैन (Zain Kapoor) संग अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि दोनों हुबहू एक जैसे दिखाई देते हैं.

दरअसल शाहिद कपूर और उनकी पति मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर बेटी मिशा और जैन की तस्वीरें शेयर करते हैं. लेकिन इस बार शाहिद ने जो तस्वीर शेयर की है वो काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में जैन शाहिद कपूर की ज़ेरॉक्स कॉपी दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Spot the difference #likefatherlikeson

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

तो वहीं ईशान खट्टर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स ने भी शाहिद के इस तस्वीर पर कमेंट किया है. सिद्धार्थ ने लिखा कि मुझे इस तस्वीर में कलर के अलावा कुछ और अलग नहीं लग रहा हैं.

आपको बता दे कि फिल्म कबीर सिंह की कामयाबी के बाद शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर और दोस्तों संग यूरोप में बाइक टूर पर गए थे. जहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).