Shah Rukh Khan के पूर्व मेंटर Brother Eric D’Souza का गोवा में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे
शाहरुख़ ख़ान के स्कूल के दिनों के मेंटर और सेंट कोलंबा स्कूल, दिल्ली के प्रतिष्ठित शिक्षक ब्रदर एरिक स्टीवन डिसूजा का निधन हो गया है.
Shah Rukh Khan’s Former Mentor Brother Eric D’Souza Passes Away: शाहरुख़ ख़ान के स्कूल के दिनों के मेंटर और सेंट कोलंबा स्कूल, दिल्ली के प्रतिष्ठित शिक्षक ब्रदर एरिक स्टीवन डिसूजा का निधन हो गया है. रविवार, 13 अक्टूबर को गोवा में उनका निधन हुआ, जहां वह लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे. डिमेंशिया के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी और वह संवाद करने में असमर्थ थे. ब्रदर एरिक का सेंट कोलंबा स्कूल के छात्रों, विशेष रूप से शाहरुख़ ख़ान के जीवन में विशेष योगदान रहा है. शाहरुख़ उन्हें हमेशा अपने मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत के रूप में याद करते थे.
ब्रदर एरिक डिसूजा की अंतिम इच्छा के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को 15 अक्टूबर को शिलॉन्ग के सेंट एडमंड्स में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.
ब्रदर एरिक स्टीवन डिसूजा का निधन
View this post on Instagram
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

