बॉलीवुड

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा के लिए शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट, लिखा- तुम दोनों ने मेरे हर सपने को पूरा किया है

करण जौहर और आदित्य चोपड़ा, ये दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के सबसे करीबी दोस्त माने जाते हैं

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा के लिए शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट, लिखा- तुम दोनों ने मेरे हर सपने को पूरा किया है
करण जौहर, शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सफल फिल्मी करियर के पीछे करण जौहर (Karan Johar) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) का काफी बड़ा हाथ है. ये दोनों ही शाहरुख के बेहद करीब हैं और उन्हें उनके करियर की कई बड़ी फिल्में दी हैं. ये बात भी सभी जानते हैं कि करण और आदित्य के साथ शाहरुख का गहरा नाता रहा है.

आज किंग खान (King Khan) अपने इन दोनों ही दोस्तों को लेकर बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा को उनके सपोर्ट के लिए ट्विटर पर सरेआम धन्यवाद कहा.

शाहरुख खान ने अपनी भावनाएं प्रकट हुए ट्विटर पर लिखा, "सपने देखने वाले अच्छे होते हैं. लेकिन उन सपनों को अगर दिशा न दी जाए तो उनका कोई अर्थ नहीं. इन दोनों ने उन सभी सपनों को पूरा किया जो मैंने देखे थे. इन्होंने मेरे सपनों को अपने सपनों के ऊपर रखा. आदि और करण. ये सब शेयर क्यों कर रहा हूं? क्योंकि आपको पता होना चाहिए, अपने सपनों से ज्यादा जरूरी वो लोग होते हैं जो इन्हें तुम्हारें लिए पूरे करते हैं."

आपको बता दें कि शाहरुख ने आदित्य और करण के साथ कई हिट प्रोजेक्ट्स पर काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हॉट साबित हुए. दुलहनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, वीर जारा, माई नेम इज खान जैसी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).