बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर?

एक तरफ जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है वहीं अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही यहां अपनी शुरुआत कर सकती हैं

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर?
आर्यन खान और खुशी कपूर (Photo Credits: Instagram)

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत की. अब एक तरफ जहां वो बॉलीवुड में अपने पांव जमा रही हैं वहीं अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत करना चाहती हैं. इस बात का खुलासा खुद उनके पिता बोनी कपूर ने मीडिया से किया था. अब इसी बीच सुनने में आया है कि खुशी के बॉलीवुड डेब्यू के लिए करण ने एक खास प्लान बनाया है.

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि करण, खुशी के साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लॉन्च करना चाहते हैं. खुशी के करियर की जिम्मेदारी अब करण ने बोनी से अपने हाथ में ले ली है. करण फिलहाल आर्यन और खुशी को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं.

So sweet @khushi05k #boneykapoor #love @janhvikapoor #khushikapoor

A post shared by @khushikapoorforever❤ (@khushikapoorforever) on

❤❤❤ favorite❤❤ . . . . . . Outfit @manishmalhotra05 sir❤❤

A post shared by @khushikapoorforever❤ (@khushikapoorforever) on

फिलहाल इस खबर को लेकर किसी भी तरह का कन्फर्मेशन नहीं आया है. ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आनेवाला वक्त ही बता पाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2018 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).