ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के लहंगे में लगी आग, जान बचाने के लिए कूद पड़े शाहरुख खान
जैसे ही शाहरुख खान ने आग देखी वो फ़ौरन भागकर आग बुझाने में लग गए. इस दौरान शाहरुख का भी हाथ हल्का सा जल गया. लेकिन उन्होंने जैसे तैसे लहंगे में लगी आग को बुझा दिया.
फिल्मी परदे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को एक्शन करते या किसी की जान बचाते हुए आपने कई बार देखा होगा. लेकिन शाहरुख खान असल में लाइफ में भी किसी के लिए हीरो साबित हुए है. क्योंकि शाहरुख ने दिवाली (Diwali) के मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान बचाई है. दरअसल दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर भी बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार पार्टी रखी गई थी. इस दौरान शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारें पहुंचे.
लेकिन इस पार्टी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल मिड डे की खबर के मुताबिक बच्चन के घर रखी गई इस पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी. दरअसल देर रात जब अर्चना के फिल्ममेकर से बात कर रही थी तभी उनके लहंगे में आग लग गई. जिसे पास में खड़े शाहरुख खान ने देख लिया.
Aishwarya and me at 10,Downing Street pic.twitter.com/O2TgHJwAFl
— archana s (@archanasadanand) June 3, 2014
जैसे ही शाहरुख खान ने आग देखी वो फ़ौरन भागकर आग बुझाने में लग गए. उन्होंने अपनी जैकेट का भी इस्तेमाल किया. इस दौरान शाहरुख का भी हाथ हल्का सा जल गया. लेकिन उन्होंने जैसे तैसे लहंगे में लगी आग को बुझा दिया. इस घटना के बाद अर्चना को तुरंत ही नवरात्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर्स ने बताया कि अर्चना 15 प्रतिशत तक जल गई. फिलहाल अर्चना को ICU में रखा गया है ताकि इन्फेक्शन ना फैले.
आपको बता दे कि दिवाली के मौके पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में भी आग लग गई थी. जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

