बॉलीवुड

धूम 4 में शाहरुख खान निभाएंगे नेगेटिव रोल? किंग खान के फैंस के लिए बेहद एहम है ये खबर

फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने अब तक अपनी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है

धूम 4 में शाहरुख खान निभाएंगे नेगेटिव रोल? किंग खान के फैंस के लिए बेहद एहम है ये खबर
शाहरुख खान (Photo Credits : Twitter)

यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की हिट 'धूम' (Dhoom) सीरीज के पहले तीन पार्ट्स की सफलता के बाद इस फिल्मे के चौथे पार्ट को लेकर चर्चा का बाजार एक बार फिर गरमा गया है. कयास लगाया जा रहा है कि इस बार 'धूम 4' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नेगेटिव रोल निभाते नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता तो वाकई ये दर्शकों के लिए अलग अनुभव होगा. रोमांटिक फिल्मों में शाहरुख को देखने के बाद एक बार फैंस उन्हें अपने एक्शन पैक्ड अवतार में देख सकेंगे.

'धूम' के पहले पार्टी में जॉन अब्राहम (John Abraham) में नेगटिव रोल निभाया तो वहीं 'धूम 2' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) नजर आए. इसके बाद 'धूम 3' में आमिर खान (Aamir Khan) ने नेगटिव रोल निभाया. अब फिल्म के चौथे पार्ट में शाहरुख की एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने शाहरुख को 'धूम 4 ' (Dhoom 4) ऑफर की है. एक बार उनकी मंजूरी मिल जाती है इसके बाद फिल्म पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. इसी के साथ फिल्म के निर्देशक को लेकर भी बदलाव होने की संभावनाएं हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले भी 'धूम 4' में शाहरुख खान के जुड़ने की खबर आती रही हैं. साल 2017 में अपने 52वें जन्मदिन सेलिब्रेशन्स के दौरान शाहरुख ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा था कि अभी के लिए वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उस दौरान वो आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' (Zero) पर काम कर रहे थे जो सिनेमाघरों में अपना दमखम दिखाने में नाकामयाब रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).