बॉलीवुड

करण जौहर के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, ये रही डिटेल्स

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं

करण जौहर के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, ये रही डिटेल्स
शाहरुख खान, आर्यन खान और करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) को करियर को लेकर नई जानकारी सामने आई है. ये बात तो पहले ही तय हो चुकी थी कि शाहरुख के बच्चों को उनके करीबी दोस्त करण ही इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे. ऐसे में अब खबर आ रही है कि करण जल्द ही आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आएंगे. करण की आनेवाली फिल्म 'तख्त' (Takht) में आर्यन उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में मदद करेंगे.

पिंकविला पर छपी खबर के मुताबिक, आर्यन को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर लाने से पहले उन्हें यहां की तकनीकी चीजों के बारे में सिखाया जाएगा. कुछ ही समय पहले शाहरुख ने मीडिया को अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके आर्यन फिल्म राइटर और डायरेक्टर बनना चाहते हैं तो वहीं बेटी सुहाना एक्ट्रेस के रूप में अपनी शुरुआत करना चाहती हैं.

शाहरुख ने कहा था कि उनके बच्चों को इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी. इतना ही नहीं, शाहरुख का मानना है कि आर्यन को अगर फिल्ममेकर बनना भी है तो पहले उन्हें सेट पर तकनीकी चीजों की पढ़ाई भी करनी होगी. ये पढ़ाई उन्हें किताबों के जरिए नहीं बल्कि ऑन ग्राउंड अनुभव लेकर करनी होगी.

आपको बता दें कि फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया जा रहा है. ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).