'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च से पहले शाहरुख खान ने दिखाई फिल्म की ये खास झलक
शाहरुख खान 2 नवंबर, 2018 को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर आनेवाले 2 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले शाहरुख ने फिल्म के दो पोस्टर्स रिलीज किए हैं. फिल्म के पोस्टर्स में शाहरुख अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं. जैसा कि फिल्म के उनका किरदार है, पोस्टर में भी वो अपने बउआ सिंह वाले स्टाइल में नजर आ रहे हैं.
फिल्म से शाहरुख ने पहले अनुष्का शर्मा के साथ अपने पोस्टर को शेयर किया और उसे कैप्शन दिया, "इस पूरी दुनिया में मेरी बराबरी की एक ही तो है." पोस्टर में शाहरुख, अनुष्का शर्मा के साथ व्हील चेयर पर मस्ती करते दिख रहे हैं.
दूसरी ओर शाहरुख ने कैटरीना कैफ के साथ अपने पोस्टर को शेयर किया और लिखा, "सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद को करीब से देखा है. #जीरोपोस्टर." इस पोस्टर में शाहरुख बौने नजर आ रहे हैं. साथ ही कटरीना के सामने वो कद में बेहद छोटे दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ शाहरुख इस बार कुछ नया और इंटरेस्टिंग कंटेंट लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं. ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2018 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

