बॉलीवुड

अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी करने जा रहे हैं डेब्यू, इस खास फिल्म से होगी करियर की शुरुआत

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर बेटे आर्यन संग टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी. जहां शाहरुख की जर्सी पर मुफसा लिखा हुआ नजर आ रहा था वहीं आर्यन की जर्सी पर सिम्बा पर.

अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी करने जा रहे हैं डेब्यू, इस खास फिल्म से होगी करियर की शुरुआत
शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ (Image Credit: Twitter)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर समय-समय पर खबर आती रहती हैं. लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर आर्यन की डेब्यू फिल्म कौन से होने जा रही हैं. ऐसे में आर्यन अब बतौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट (Voice Over Artist) डेब्यू करने जा रहे हैं. जिसमें उनका साथ देंगे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी. दरअसल शाहरुख और आर्यन अब डिजनी (Disney) की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ (The Lion King) के हिंदी में आवाज देने जा रहे हैं. सुपरस्टार शाहरुख खान जहां किंग मुफसा के लिए आवाज देंगे तो वहीं उनके बेटे आर्यन (Aryan Khan) उसके बेटे सिम्बा के लिए.

शाहरुख खान ने एक बयान में कहा कि ‘द लॉयन किंग’ एक ऐसी फिल्म है जो उनके पूरे परिवार को पसंद है और उनके दिलों के करीब है. खान ने कहा, ‘‘ एक पिता के तौर पर, मैं मुफसा और बेटे सिम्बा के साथ उसके रिश्ते से पूरी तरह वास्ता रखता हूं. लॉयन किंग की विरासत शाश्वत है और इसका हिस्सा बनना व बेटे का साथ इसे और खास बना देता है. हम इस बात को लेकर अधिक उत्साहित हैं कि अबराम इसे देखेगा.’’ यह भी पढ़े: धूम 4 में शाहरुख खान निभाएंगे नेगेटिव रोल? किंग खान के फैंस के लिए बेहद एहम है ये खबर

इससे पहले शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर बेटे आर्यन संग टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी. जहां शाहरुख की जर्सी पर मुफसा लिखा हुआ नजर आ रहा था वहीं आर्यन की जर्सी पर सिम्बा पर.

‘डिज़नी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेनमेंट’ प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने भी कहा कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन को एकसाथ लाना खास है.

(भाषा इनपुट)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).