बॉलीवुड

सारा अली खान ने हॉट जिम लुक में दिखाई अपनी फिटनेस, देखें लेटेस्ट Photos

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सारा अली खान अपने हॉट जिम लुक में एक बार फिर अपने फैंस को काफी हद तक इम्प्रेस करती ही नजर आ रही हैं. मीडिया में आई उनकी लेटेस्ट फोटोज में वो अपने फैंस को फिटनेस गोल्स देती हुई नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रही हैं.

सारा अली खान ने हॉट जिम लुक में दिखाई अपनी फिटनेस, देखें लेटेस्ट Photos
सारा अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Sara Ali Khan Hot Pics:  बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर एक बार फिर तहलका मचा रही है. सारा आज दोपहर में मुंबई में जिम के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं. सारा यहां रेड कलर की शॉर्ट्स और वाइट टी-शर्ट और में अपने कूल अंदाज में जजर आईं. जिम से बाहर निकलते समय मीडिया ने सारा को क्लिक किया जिसकी लेटेस्ट तसवीरें इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रही हैं. ये भी पढ़ें: सारा अली खान परिवार संग मना रही हैं दिवाली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सारा अली खान इन फोटोज में अपने नो मेकअप लुक (No Make Up Look) में भी काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं. सारा ने मीडिया को हाथ दिखाकर उन्हें 'हेलो' कहा जिसके बाद वो स्माइल करती हुई अपनी गाड़ी में रवाना हो गईं. उनका ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सारा अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद सारा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ 'सिम्बा' (Simmba) में नजर आईं. अब वो इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' (Love Aaj Kal 2) पर काम कर रही हैं. इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म को शूटिंग भी काफी समय पहले ही शुरू कर दी गई थी और दर्शकों को उनकी इस फिल्म का इंतजार भी है.

 

View this post on Instagram

 

@saraalikhan95 #SaraAliKhan snapped gym khar #today #yogenshah @yogenshah_s #bollywood #Entertainment #paparazzi

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

ये भी पढ़ें: सारा अली खान की शरारतों से तंग आईं मॉम अमृता सिंह, ‘सिम्बा’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया ये Video

सारा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती हैं. मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपनी कई मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर करते सभी को एंटरटेन भी करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).