बॉलीवुड

सारा अली खान के हाथ पर फैन ने की Kiss करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, देखें Video

सारा अली खान आज जिम से निकल कर अपने घर जा रहीं थी जब कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया और फोटो खिंचवाने लगे. इस दौरान एक फैन ने बिना सारा की इजाजत के उनके हाथों पर किस करने की कोशिश की.

सारा अली खान के हाथ पर फैन ने की Kiss करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, देखें Video
सारा अली खान (Photo Credits: Varinder Chawla)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फैन फॉलोविंग दिन ब दिन बढ़ती नजर आ रही है.  फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) और 'सिम्बा' (Simmba) से दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा जहां भी जाती हैं मीडिया और साथ ही फैंस अक्सर वहां मौजूद रहते हैं. लेकिन आज एक फैन ने सारा के साथ ऐसी हरकत की जिसे देखकर वो भी हैरान रह गईं. आम दिनों की तरह ही आज भी सारा जिम से निकलकर घर जा रहीं थी जब मीडिया उनकी फोटोज क्लिक करने लगी. इस दौरान कई सारे फैंस भी मौजूद थे जो उनके साथ फोटोज क्लिक करवाने आगे आए.

सारा ने भी हर एक फैन की इच्छा को पूरी करते हुए उनके साथ फोटोज खिंचवाने को रुकी. इसी दौरान एक फैन ने उनका हाथ पकड़ कर किस करने की कोशिश की. ये देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फौरन हस्तक्षेप किया और उस फैन को दूर किया.

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan Gym Video: सारा अली खान का Hot जिम वीडियो हुआ Viral, दे रही हैं फिटनेस गोल्स

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें ये पूरा मामला साफ देखा जा सकता है. गौरतलब है कि फैन की इस हरकत पर सारा गुस्सा नहीं हुईं और शांति से काम लिया.

बात करें फिल्मों की तो सारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली निर्देशित रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर. 1 सीक्वल में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).