'चाका चक' पर सारा अली खान ने 'अल्ट्रा कूल' रणवीर सिंह के साथ लगाए ठुमके
अभिनेत्री सारा अली खान को बॉलीवुड लाइव वायर रणवीर सिंह के साथ आगामी फिल्म के 'चाका चक' गाने पर थिरकते हुए देखा गया है. सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रणवीर के साथ अपने नए गाने पर थिरकती नजर आ रही है.
मुंबई, 5 दिसम्बर : अभिनेत्री सारा अली खान को बॉलीवुड लाइव वायर रणवीर सिंह के साथ आगामी फिल्म के 'चाका चक' गाने पर थिरकते हुए देखा गया है. सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रणवीर के साथ अपने नए गाने पर थिरकती नजर आ रही है.
क्लिप में, रणवीर सफेद टी-शर्ट और जैकेट और बूट के साथ डेनिम पहने हुए दिख रहे हैं, जबकि सारा बनारसी भारतीय परिधान में शानदार लग रही है. दोनों एक बगीचे में गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Twinkle Khanna Shares Post: ट्विंकल खन्ना ने अपने डॉग Cleo की कंघी करते हुए शेयर किया पोस्ट, वीडियो ने छुआ लोगों का दिल
उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, जिसे वर्तमान में 5,50,000 बार देखा जा चुका है, "सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह फिर से साबित कर रहे है कि वह किंग क्यों है. इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद." 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष भी हैं. आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

