सपना चौधरी के गाने 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' ने मचाया धमाल, 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हम यहां पर उनके नए गाने 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' (Beta Tumse Na Ho Payega) की बात कर रहे हैं.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हम यहां पर उनके नए गाने 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' (Beta Tumse Na Ho Payega) की बात कर रहे हैं. सपना चौधरी को अक्सर देसी अवतार में देखा जाता है लेकिन इस बार वीडियो में उनका मॉडर्न रूप देखा जा सकता है. म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी ने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया है. सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अभी तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
'बेटा तुमसे ना हो पाएगा' सॉन्ग की बात करें तो मॉनिक अग्रवाल और राजू पंजाबी ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. वीआर प्रॉस ने इसे कंपोज किया है और ए आई जॉन ने इसके बोल लिखे हैं. सुनीता सिंह ने इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है और सुमित सिंह इसके निर्माता है.
आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई थी लेकिन बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन किया था. इसके बाद उन्होंने बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं लेकिन अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

