Sapna Choudhary Dance Video: सपना ने अपनी फैन के साथ किया ऐसा डांस कि दर्शक हो गए बेकाबू
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के जबरदस्त डांस के लाखों लोग दीवाने हैं. उनके डांस वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उन्हें देखने के लिए डांस शोज में भी भारी भीड़ उमड़ती है
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के जबरदस्त डांस के लाखों लोग दीवाने हैं. उनके डांस वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. उन्हें देखने के लिए डांस शोज में भी भारी भीड़ उमड़ती है. इन दिनों सपना का एक वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में सपना अपनी एक फैन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनकी फैन उनको डांस के मामले में जबरदस्त टक्कर दे रही है. वीडियो में दोनों 'तेरी आंख्या का यो काजल' नामक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना और उनकी फैन के डांस को देखकर भीड़ बेकाबू हो रही है. अभी तक वीडियो को यूट्यूब पर 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना ने पिंक रंग का सूट पहन रखा है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर: -
यह भी पढ़ें:- सपना चौधरी ने उतारी 'दया बेन' की नकल, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि सपना जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. हाल ही में मनोज तिवारी ने कहा था कि जल्द ही सपना चौधरी को लेकर एक अहम घोषणा की जा सकती है. इससे पहले सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई थी. लेकिन उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस खबर का खंडन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

