सपना चौधरी के साथ रवि किशन ने किया जबरदस्त डांस, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का हर कोई दीवाना है. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हर वीडियो के व्यूज भी लाखों में होते हैं. अब उनका एक वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का हर कोई दीवाना है. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हर वीडियो के व्यूज भी लाखों में होते हैं. अब उनका एक वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में सपना जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उनके साथ भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) भी डांस करते हुए दिख रहे हैं. दोनों को 'यार तेरा चैतक पै चले' नामक गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में रवि किशन सपना के डांस स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं. वहां मौजूद लोगों ने सपना और रवि की परफॉर्मेंस को काफी एन्जॉय किया. सपना ने नीले रंग का सूट पहन रखा है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. रवि किशन भी ब्लेजर में बहुत हैंडसम लग रहे हैं. अभी तक इस वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
सपना चौधरी की बात करें तो उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वह अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. उनके टिकटॉक वीडियोज भी लोग खूब पसंद करते हैं. बता दें कि सपना 'बिग बॉस सीजन 11' के बाद लाइमलाइट में आई थी.यह रियलिटी शो उनके करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि इसके बाद लोग उन्हें जानने लगे थे. सपना अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में सफल हुई थी
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

