सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर चढ़ी पुलिस और बंद कराया शो, देखें Viral Video
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी और तब...
हरयाणवी डांसर सपना चोधरी (Haryanavi Dancer Sapna Choudhary) अपने डांस परफॉर्मेंस और अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कायम रही हैं. वो जहां भी जाती है वहां की उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा इकट्ठा हो जाती है. सोशल मीडिया पर अब सपना एक वीडियो वायरल (viral) हो रहा है जिसमें देखा गया कि उनके लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पुलिस ने उनके कार्यक्रम को बंद करा दिया. इसके पीछे भी एक अहम वजह सामने आई है.
वायरल खबरें नामके एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें बताया गया कि सपना इसी साल मार्च में होली फेस्टिवल पर एक जगह परफॉर्म करने पहुंची थी. लेकिन उनके लाइव शो के लिए पुलिस से इजाजत (police permission) नहीं ली गई थी और इसलिए उसे फौरन बंद करा दिया गया.
सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में देखा गया कि सपना अपने डांस में पूई तरह से मशगूल थी जब एक पुलिस अफसर अचानक पर स्टेज पर आते हैं. उन्हें देखकर सपना थोड़ी नर्वस भी हो जाती है लेकिन फिर उन्हें पूरा माजरा समझ आता है.
इसके बाद सपना पुलिस के साथ सहकार्य करता हुए अपने इस कार्यक्रम को बंद कर देती है. लेकिन अपने निराश फैंस से वो ये वादा भी करती हैं कि मार्च के महीने में ही वो दुबारा उनके लिए स्टेज परफॉर्मेंस देंगी वो भी बिना किसी टिकट के और उनके इस शो में हर कोई आ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

