सपना चौधरी की शादी पर पहुंची सैनिक भाई की अर्थी, सामने आया ये दर्द भरा वीडियो
सपना चौधरी का ये वीडियो बेहद दर्दभरा है और इसे देखकर आप भी भावुक हो उठेंगे
अपनी अदाओं से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाली सपना चौधरी इस बार कुछ अलग करने जा रही हैं. इस बार उनके म्यूजिक वीडियो में उनका ग्लैमरस अवतार नहीं दिखाया गया है. बल्कि इंटरनेट पर रिलीज किए गए अपने नए म्यूजिक वीडियो 'विदाई' में सपना देशवासियों का सैनिकों की संघर्ष और बलिदान से भरी जिंदगी से तार्रुफ करा रही हैं.
इस वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि सपना एक गृहिणी के रूप में हैं जहां वो अपने बेटे उनके शहीद मामा के बारे में बता रही हैं, दिखाया गया कि अपनी शादी के दौरान सपना अपने सैनिक भाई को पत्र लिखकर कहती हैं कि वो जल्द ही घर आएं और वहां का सब काम संभालें. इसके बाद बताया गया कि सपना अपनी शादी का श्रृंगार करने के साथ ही अपने भाई के आने की राह देख रही हैं. लेकिन खबर आती है कि उनके भाई शहीद हो गए हैं.
इसी के साथ बताया गया कि सपना किस तरह अपने भाई के बेहद करीब थी और उनके निधन पर वो खुद को संभाल भी नहीं पा रही हैं. वीडियो के अंत में सपने अपने बेटे से कहती हैं कि वो भी उनके मामा की तरह एक सिपाही बनेगा. वीडियो के माध्यम से सपना अपने दर्शकों को देश के प्रति उनके जिम्मेदारी की याद दिला रही हैं और साथ ही बता रही हैं कि एक सैनिक और उनका परिवार किन कठिनाइयों से गुजरता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2018 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

