बॉलीवुड

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने स्टेज पर दिया ऐसा परफॉर्मेंस, दंग रह गए फैंस

सपना चौधरी का ये हॉट डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने स्टेज पर दिया ऐसा परफॉर्मेंस, दंग रह गए फैंस
(Photo Credits: Youtube)

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी के साथ ही अपने शानदार डांस परफॉर्मेंसेस के लिए मशहूर हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो इन दिनों खूब धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो सपना सलवार-सूट पहनकर स्टेज पर जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में सपना बेहद हॉट नजर आ रही हैं और अपने हरयाणवी सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

सपना का ये पहला वीडियो नहीं है जिसे फैंस से इस तरह से रिस्पोंस मिला है. इससे पहले भी सपना अपनी इन्हीं अदाओं और डांसिंग स्टाइल से कई लोगों का दिल जीत चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

Bigg Boss Memories. 😄😅😃😆

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

गौरतलब है कि सपना अक्सर स्टेज शोज करती रहती हैं और बिग बॉस 11 से नाम कमाने के बाद भी उन्होंने अपने डांस परफॉर्मेंसेस से दूरी नहीं बनाई.

सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग भी लाखों में हैं और लोग उनके नए फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतेजार भी करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).